कानपुर
रोमांचक मुकाबले में भरत स्ट्राइकर्स ने 1 रन से जीत की दर्ज
स्ट्रीट स्पार्टन क्लब को शिकस्त देकर अगले चक्र में किया प्रवेश
कानपुर भरत स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम लेसिक ट्रॉफी क्रिकेट त्रिकोणीय श्रृंखला में खेले गये मैच में मेजबान भरत स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब और स्ट्रीट स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेले गए मैच में मेजबान भरत स्ट्राइकर्स ने एक बेहद रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मैच में स्ट्रीट स्पार्टन क्लब को 1 रन से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर मेजबान भरत स्ट्राइकर्स क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में ओपनर उत्कर्ष सक्सेना (78 रन), अनिल थापा (32 रन) तथा अनूप सिंह (37 रन) की बदौलत 183 रन बनाये ! स्ट्रीट स्पार्टन की ओर से अवधेश तिवारी ने 3 विकेट प्राप्त किये।जवाबी पारी खेलते हुए स्ट्रीट स्पार्टन क्लब के ओपनर आशीष शुक्ला (42 रन) एवं वरुण द्विवेदी (67 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मैच को बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुँचा दिया, लेकिन वो अपनी टीम को 1 रन की हार से नहीं रोक सके। भरत स्ट्राइकर्स के उत्कर्ष सक्सेना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
