जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए धन नहीं मन की होती है जरूरत”
•ग्राम प्रधान थरेपाह ने किया गांव के होनहार युवकों के माता पिता को सम्मानित।
सरसौल। तहसील नर्वल अंतर्गत विकास खंड सरसौल की ग्राम पंचायत थरेपाह के ग्राम प्रधान शेष नारायण तिवारी द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान गांव के होनहार युवकोंके माता पिता को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी ने ग्राम प्रधान की इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए धन की नहीं बल्कि मन की जरूरत होती है।बहुत से लोग धन होते हुए भी इस तरह जनहितकारी कार्य में कोई रुचि नहीं लेते जो सोचनीय विषय है।
इस दौरान श्री अवस्थी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन द्वारा गरीबों असहायों और जरूरतमंदों कंबल वितरण किए जा रहे हैं। परंतु इस तरह के पुनीत कार्य के लिए समाजसेवी आवश्यकता के अनुरूप संसाधन मुहैया कराना दायित्व समझे।उन्होंने ग्राम प्रधान थरेपाह द्वारा गांव के होनहार युवकों जो सरकारी विभागों में चयनित हुए है उनके माता पिता को सम्मानित करना जिससे धर्मार्थ कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्चाई में माधव सेवा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री विनय मिश्रा,रानू शुक्ला,सुमित पांडेय, रमेश चन्द्र यादव,श्यामू तिवारी,शिव गोविंद साहू,अलोक तिवारी,गोपाल विश्वकर्मा,उमेश साहू,महेंद्र ,विवेक तिवारी रहे।
सरसौल फोटो 1
होनहार युवकों के माता पिता को सम्मानित करते सुरेंद्र अवस्थी,विनय मिश्रा व प्रधान शेष नारायण तिवारी।
