कानपुर साउथ एक्सपो महोत्सव 2025 एक महीने के लिए आपके शहर में।

 

 

 

 

शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्स द्वारा आयोजित कानपुर साउथ एक्सपो महोत्सव 2025 रेलवे ग्राउंड निराला नगर में कानपुर वासियों के लिए आरंभ हो गया है। एक्सपो 22 दिसम्बर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक चलेगा ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमिला पाण्डेय (महापौर) एवं विशिष्ट अतिथि अजय कपूर (पूर्व विधायक) व विजय कपूर (चेयरमैन, कानपुर इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा किया गया।कानपुर साउथ एक्सपो महोत्सव 2025 में मुख्य आकर्षण रहने वाले जलपरी शो, फिश एक्वेरियम, झूले, हैंडीक्राफ्ट्स, वूलन कपड़े, होजरी कपड़े, शॉल, शूट के स्टॉल पर भी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने जाकर वस्तुओं को देखा और कानपुर वासियों के लिए इस सर्दी में ऐसा बाजार निर्माण करने के लिए शाइन इवेंट्स को बधाई दी।वहीं शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज के आमिर सिद्दीकी का मानना है कि कानपुर साउथ एक्सपो महोत्सव 2025 का आगाज कानपुर वाशियो को इस विंटर सीज़न और बच्चों के वेकेशन में झूले और प्रदर्शनी से आकर्षित करेगा और ऐसा मेला कानपुर वाशियो को लुभाएगा इसकी पूरी आशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *