एस आई आर अभियान में बचे दो दिनों में भाजपा कार्यकर्ता करो या मरो की स्थिति में जाकर न्यूमरेशन फॉर्म करवाएंगे जमा

 

 

कानपुर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एस आई आर अभियान,अटल स्मृति वर्ष,व वीर बाल दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक व सहसंयोजक की एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि एस आई आर अभियान का अब सिर्फ दो दिन बचेहै ये दो दिन हम सब कार्यकर्ताओं के लिए करो या मरो की स्थिति वाली है ।हम सबको अपने बूथ के बी एल ओ से ऐसे मतदाताओं की सूची प्राप्त कर जिन्होंने अभी तक अपने न्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए उनसे संपर्क कर उनके न्यूमरेशन फॉर्म बी एल ओ के पास जमा करवाए।कार्यकर्ताओं ने एस आई आर अभियान में जनमानस को आ रही समस्या बताई तो अध्यक्ष ने बैठक के बीच में ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता कर तुरंत समस्या का निदान करने को कहा ।इसके बाद अटल जन्मजयंती शताब्दी वर्ष समारोह अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की।वीर बाल दिवस जो गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों जोरावर सिंह जी,साहिबजादा फतेह सिंह जी के अदम्य साहस,सनातन के प्रति निष्ठा व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया था । वीर बाल दिवस मनाकर उनकी शहादत को प्रणाम करने व उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर जन्मेजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा , अभिनव दीक्षित,सतेंद्र पांडेय, विनय सिंह पटेल रोहित साहू, पारस मदान,सत्यम गुप्ता सीमा एमबीए,किरन तिवारी, सुनीता गौड़ विधि राजपाल पूनम कंवर मनु गोयल सुमन सक्सेना रवि पांडे,नर्मदा पांडेय,राधा सैनी,यश जायसवाल,अभिषेक दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *