*New updates*

 

*ईपीएफ घोटाले के विवेचना अधिकारी रवींद्र श्रीवास्तव (एसएसओ बर्रा) को मिले सराहनीय पुलिस पदक*

 

*आत्म निर्भर भारत योजना (ए0बी0आर0वाई0) की पूरक विवेचना अधिकारी को सराहनीय पुलिस पदक देने की मांग उ0प्र0 राज्यपाल से यूनियन द्वारा की गई*

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्म निर्भर भारत योजना घोटाले में दर्ज एफआईआर 143/21 थाना कर्नलगंज के विवेचना अधिकारी रहें रवींद्र श्रीवास्तव वर्तमान में थाना एसएचओ बर्रा को सराहनीय पुलिस पदक देने की मांग संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के द्वारा उ0प्र0 की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की गई

 

केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि कानपुर पुलिस द्वारा अपराध संख्या 143 सन् 2021 में गैगेस्टर अवनीश दीक्षित एवं उनके फाइनेंशर सुनील शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला की दबंगई और रूतबे से प्रभावित होकर पूर्व विवेचकों ने मुख्य आरोपियों के नाम हटा दिए थे

 

जिसकी शिकायत साक्ष्य सहित पूर्व कमिश्नर अखिल कुमार जी से की गई थी जिसमें पूर्व कमिश्नर अखिल कुमार ने यह कोर्ट के समक्ष माना था कि विवेचना अपराधियों द्वारा प्रभावित की गई जिसके बाद पुनः विवेचना का आदेश कोर्ट ने जारी किया जिसकी विवेचना रवींद्र श्रीवास्तव एसएसओ कर्नलगंज को सौंपी गई उपरोक्त मामले में गहन विवेचना और दबंगों से बिना डरे साक्ष्यों के आधार पर विवेचक रवींद्र श्रीवास्तव ने अपनी विवेचना 134बी/25 दिनांक 2/6/25 को पूर्ण की जिसमेें पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और उनके फाइनेंशर सुनील शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला को आरोपी बनाया गया और यह भी पता लगाया गया कि केस्को संविदा कर्मचारियों की गबन की गई ईपीएफ धनराशि से स्वर्ण ऑटो मोबाइल प्रा0लि0 से फॉर्च्यूनर कार खरीदी गई

 

उपरोक्त मामले में संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में कहा कि निष्पक्ष विवेचना करने वालों सराहनीय पुलिस पदक दिए जाने की मांग यूनियन द्वारा राज्यपाल महोदय से की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *