पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी गयी श्रधांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा का सेमिनार
चौधरी साहब की आर्थिक नीतियों की उपेक्षा के चलते लघु उद्योग बंदी की कगार पर
कानपुर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं,लघु कारोबारी, कामगारों का सेमिनार किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी का 123 वां जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में लघु उद्योगी सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में शाम 3:00 बजे आरंभ हुआ।कार्यक्रम का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की आर्थिक नीतियों की मौजूदा सरकार उपेक्षा कर रही है जिसकी वजह से खाद्य तेलों का आयात भारी मात्रा में होने के कारण लघु उद्योगी आयत का कारोबार बंदी के कगार पर पहुंच गया है जिसकी वजह से कामगारों में बेरोजगारी बढ़ाने के कारण आर्थिक स्थिति भयावह होती जा रही है अध्यक्ष फजल महमूद ने संबोधन ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पादन का लागत मूल्य पर खरीद की गारंटी नहीं देती है जिसकी वजह से किसानों ने धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2369 की बजाय किसान 1600 रुपए क्विंटल धान बेच रही है जबकि किसान अपनी नई फसल गेहूं के लिए₹1300 की पर किलो डीएपी खरीदना पड़ रहा है जिससे किसानों की उत्पादन लागत बढ़ रही है और चौधरी चरण सिंह जी की नीति की उपेक्षा कर भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था पर ध्यान न देकर राजनीतिक अभियानों में जनता को गुमराह कर रही है सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि किसानों का खदान मंडी बिकने आने पर रास्ते में रोककर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिससे किसानों की आर्थिक कमर टूट रही है।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,वीरसेन यादव,नंदलाल जयसवाल,सत्यनारायण गहरवार,आंनद शुक्ला,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,मुमताज मंसूरी,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,इशरत इराकी,श्री नाथ तिवारी,मोनू विश्वकर्मा,नवीन दीक्षित,विवेक विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव,तुषार श्रीवास्तव, आलोक यादव,नीरज गुप्ता, आदर्श यादव,आसिफ सिद्दीकी, रामू वर्मा,राजू पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।
