चौधरी चरण सिंह की 123वीं वर्षगांठ जोर शोर से मनाई
आज राष्ट्रीय लोक दल कानपुर नगर द्वारा चौधरी चरण सिंह की 123वीं वर्षगांठ जोर शोर से मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर जिला अध्यक्ष मो0 उस्मान और संचालन कु बृजराज सिंह राजावत महानगर महासचिव के द्वारा किया गया।चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं देश के पाँचवें तथा दुसरे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। फरवरी 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गयी।चौधरी साहब का कथन था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव में खेतों से होकर गुजरता है आज भी राष्ट्रीय लोक दल उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के प्रयासों में लगा हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष रालोद,सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष रालोद
बृजराज सिंह राजावत आरएलडी नगर महासचिव
मो० इकराम अली शाकिर अली उस्मांनी राम सिंह राजपूत आरएलडी प्रदेश सचिव किशनलाल गौतम राहुल सविता,नफीस इदरीसी नगर महासचिव
रमेश कुमार वर्माअनिल कुमार वर्मा आदि शामिल हुए!
