सपा महिला सभा प्रदेश सचिव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि
कानपुर, समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सभी महिलाओं के साथ सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की! प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव ने कहा कि किसानों का दर्द, गरीबों के मसीहा एकमात्र व्यक्ति जिन्होंने कई हजार परिवारों के दुखों को समझा किसानों के नेता के साथ-साथ एक आम व्यक्ति के लिए भी उनके दिल में अनमोल प्यार था अपनी जिंदगी में लोगों की समस्याओं का समाधान करते रहे ऐसा नेता जिसने अनाज पैदा करने वालों को नई दिशा दिखाई और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी!
कार्यक्रम मे सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिह यादव, महिला सभा ग्रामीण अर्चना रावल, सीमा संखवार, मंजू लता यादव, ग्रामीण अध्यक्ष मुनिंद शुक्ला, महासचिव जितेंद्र सिह,राजीव सैनी (ब्लाक प्रभारी घाटमपुर), नसीम रजा मगन भदोरिया इत्यादि लोग रहे!
