दिनांक 23-12-2025 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित फायरिंग बट पर चल रहे फायरिंग प्रशिक्षण में निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर बताया कि पुलिसकर्मियों की वार्षिक (Annual) फायरिंग प्रैक्टिस के अंतर्गत समस्त एसएचओ एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया है, जिससे शस्त्रों के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव एवं सफाई का नियमित अभ्यास कराया जा सके।प्रशिक्षण के माध्यम से कानपुर नगर पुलिस के समस्त शस्त्रधारी कर्मचारियों को फायरिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। मौके पर उनके साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री आशुतोष कुमार एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय श्री विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *