*आईसीसीसी परियोजना समीक्षा बैठक – कानपुर नगर*

 

आज दिनांक 23-12-2025 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल महोदय एवं मण्डलायुक्त कानपुर नगर की अध्यक्षता में आईसीसीसी परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें एआई आधारित निगरानी, यातायात संचालन और अपराध नियंत्रण पर चर्चा की गई।एएनपीआर कैमरों के विस्तार, त्रिनेत्र परियोजना के लगभग 3000 सीसीटीवी को आईसीसीसी से जोड़ने तथा स्मार्ट पार्किंग को राजस्व मॉडल पर संचालित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही सफाई, अतिक्रमण एवं यातायात सुधार हेतु पुलिस , नगर निगम एवं अन्य सम्बन्धित विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संयुक्त अभियान के लिए जरूरी अतिरिक्त पुलिसबल उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *