ऑक्सफोर्ड में मना क्रिसमस डे के साथ अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस
कानपुर-ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेडरी स्कूल महाराजपुर में क्रिसमस डे,अटल बिहारी बाजपेई जन्मदिवस और तुलसी पूजन धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रबन्धक आलोकशर्मा,भावना शर्मा,पीहू शर्मा,संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 मनीष कुमार तिवारी, कोआर्डिनेटर अनुराधा दूबे जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया साथ ही बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर भी कार्यक्रम पेश किए बच्चे रंग-बिरंगी और सांता क्लाज की ड्रेस पहनकर सांता क्लाज़ बने बच्चो को खूब आनंद दिलाया।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया स्कूल के मैनेजर आलोक शर्मा अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा जीवन दर्शन,राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर पूर्व प्रधानमंत्री को एक कुशल राजनेता संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता बताया साथ ही उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।श्री शर्मा ने तुलसी पुजन की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि तुलसी एक वृक्ष मात्र नही है अपितु यह हमारी सनातन परम्परा में माता के रूप में पुजनीय माना जाता है,उन्होंने कहा यह वृक्ष हमारे शरीर को बिमारियों से बचाता है तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने में इसका विशेष योगदान है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक युवराज, अजुम शेख, रचना, प्रीति शर्मा, प्रिंस, संदीप, राकेश, शिव शंकर, आदि ने सहभागिता निभाई साथ ही बच्चों के अभिभावकों के साथ क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
