बच्चों से भरी वैन पलटी, सभी सुरक्षित
सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरिया बंबा पास नन्हे मुन्ने (छात्रों) से भरी एक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई।राहगीरों व आम जनता के सहयोग से बच्चो को बाहर निकाला गया।गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।परिजनों का आरोप है कि वैन चालक नशे की हालत ने था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमडीएम स्कूल चकेरी से बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही वैन खतरनाक मोड गौरैया बंबा के पास अनियंत्रित होकर अचानक रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई है। चीख पुकार सुन अन्य राहगीर व खेतों में काम करे ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील वर्मा ने बताया कि किसी भी बच्चों को चोटे नहीं आई हैं घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर आ गए थे।जो अपने अपने बच्चों को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि आदित्य पुत्र सुरेश उम्र 9 वर्ष ,सजल पुत्री सुरेश निवासी कुड़वा,प्रथम अवस्थी पुत्र अभिषेख अवस्थी,
पावी पुत्री अभिषेख अवस्थी निवासी कुड़गांव थाना नरवल के थे जिनको सकुशल परिजनों के साथ भेजा गया ।दुर्घटना के बाद से ड्राइवर मौके से फरार है जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।
सरसौल समाचार व फोटो
अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलटी बच्चों से भरी वैन।
