डॉ. श्याम बाबू गुप्त को अटल सम्मान से सम्मानित किया गया
कानपुर के डॉ. श्याम बाबू गुप्त को अटल राष्ट्रीय शिखर सम्मान दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर ‘भारत मंडपम ‘ , प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित द्वादशम राष्ट्रीय ‘अटल सम्मान समारोह ‘ में भेट किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्य नारायण जाटव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान प्रतिवर्ष पूरे देश के चयनित प्रमुख व्यक्तियों को उनकी सामाजिक, शैक्षणिक , व सांस्कृतिक सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।इस वर्ष यह देश के सम्मान की चयन समिति ने डॉ. श्याम बाबू गुप्त वी. एस. एस. डी. कॉलेज एवं हरसहाय डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, सी. एस. जे. एम. विश्वविद्यालय कानपुर के दीनदयाल शोध केन्द्र के पूर्व निदेशक रह चुके हैं तथा अनेक सामाजिक शैक्षणिक , आध्यात्मिक संस्थाओं में रह कर अपना योगदान दे रहे हैं।
