महाराजा बिजली पासी जी की मनाई गयीं जयंती
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय मे महाराजा बिजली पासी जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मगन सिंह भदोरिया ने किया और संचालन हरि कुश्वहा ने किया अधिवक्ता सभा के पूर्व अध्यक्ष हीरेंद्र सिंह सेंगर ने अपने संबोधन मे कहा की महाराजा बिजली पासी पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे, वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे। बिजली पासी ने वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के एक हिस्से पर शासन किया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बिलहौर विधान सभा से विनय कोरी, राष्ट्रिय सचिव बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की सीमा देश प्रेमी ने आये हुए सभी वक्ताओ और कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम मे शमील होने के लिए धन्यवाद दिया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अधिवक्ता सोमेंद्रा शर्मा, नसीम रज़ा, अनिल सोनकर, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रंजन पासी, अजय पासी, समर सिंह, हरि शंकर सोंनकर, राजू अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।
