कानपुर

 

जुआ खेलते 9 शातिर गिरफ्तार, संचालक समेत 10 फरार

 

कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने नौघड़ा इलाके में छापा मारकर 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है हालांकि जुआ खिलाने वाले मुख्य सरगना समेत 10 आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा अवैध जुआ, सट्टा और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त छावनी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने थाना बादशाहीनाका क्षेत्र के नौघड़ा मोहल्ले में एक बंद मकान पर दबिश दी. पुलिसमें लंबे समय से अवैध रूप से जुआ खेला और खिलाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से जुआ खेलते हुए 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि जुआ खिलाने वाले मासूम अली, सरवन और जावेद उर्फ तोता समेत कुल 10 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके ने 1 लाख 4 हजार 100 रुपये, 9 मोबाइल फोन और 2 ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बंद मकान में मासूम अली, सरवन और जावेद उर्फ तोता द्वारा संगठित तरीके से जुए का संचालन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक यह मामला संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। वही फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *