दिनांक 25:12:2025
*12वीं सदी के शासक महाराजा बिजली पासी जयंती पर शिक्षा सम्मेलन*
*लाखों की संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़ रहे हैं*
*समाजवादी पार्टी 2027 में मुफ्त पढ़ाई को महत्व देगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर गुरुवार
समाजवादी पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं तथा पीडीए का शिक्षा सेमिनार 12वीं सदी के शासक महाराजा बिजली पासी जयंती पर आज दिन में 3:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में आरंभ हुआ
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया
शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के महान शासक के रूप में अवध क्षेत्र लखनऊ में कीर्ति के रूप में जाने जाते थे उन्होंने आल्हा ऊदल से वर्चस्व के लिए लड़ाई जीती और 1194 ईस्वी में बिजनौर में स्वतंत्र राज्य कायम किया महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन ने कहा कि महाराजा बिजली पासी ने सामाजिक समानता और सामाजिक संघर्ष के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाकर शिक्षा का संदेश दिया सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आज महाराजा बिजली पासी के आदर्श और सिद्धांतों की अनदेखी कर रही और उनके समानता तथा शिक्षा नीतियों की भी उपेक्षा कर रही है इसके उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज 45 लाख छात्र देश में हाई स्कूल तथा इंटर में असफल होने तथा आर्थिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा छोड़ रहे हैं जिसमें लड़कियों से ज्यादा संख्या लड़कों की पढ़ाई छोड़ने वालों की है जिसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक गंभीर चुनौती मानकर स्वीकार किया है लेकिन भाजपा सरकार इस पर खामोश है यदि छात्रों की पढ़ाई पर मदद वा भाजपा अनदेखी तोड़े तो सकल नामांकन अनुपात (जी.ई.आर) बढ़ जाए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अंत में कहा कि सपा 2027 सत्ता में आने पर निशुल्क शिक्षा पर ध्यान देकर अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,नंदलाल जयसवाल,महेन्द्र सिह,अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान,आसिफ सिद्दीकी,राजेंद्र जयसवाल,रामू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।
