गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर न्यू इण्डिया चर्च विशेष आराधना सभा अयोजित की

 

 

 

कानपुर, ऑफ गॉड गोविन्द नगर ‘में सुबह 10:00 बजे से विशेष आराधना सभा अयोजित की गई। जिसमे सैकडो लोगों ने सम्मिलित होकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों को मनाया। छोटे-छोटे बच्चों ने डांस करके प्रभु की महिमा की । चर्च में खुबसूरत झाँकी को सजाया गया जिसके द्वारा प्रभू के जन्म को प्रगट किया गया।क्वायर के द्वारा तारणहारा आया है देखो उसको प्यार वहीं अब करेगा हम सबका उद्वार एवम् झूमो नाचो खुशी से आज, यीशु पैदा हुआ व शोर दुनिया में ये हो गया, आज पैदा मुसीह हो गया इत्यादि गीतों को गाकर प्रभु के जन्म की खुशियों को मनाया।तमाम लोगों ने आकर चर्च में कैडिल जलाकर अपनी मन्नतो को प्रभु यीशु से माना। अंत में चर्च के सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी एवं केक खिलाया चर्च के प्रमुख पादरी जितेंद्र सिंह ने कहा प्रभु यीशु इस दुनिया में मानव जाति के उद्धार के लिए एवं जो लोग अंधकार में पड़े हुए हैं उनको ज्योति प्रदान करने के लिए पैदा हुए ताकि हम ज्योति पायें।प्रमुख उपस्थित लोगों में पादरी जितेंन्द्र सिंह, मैसेज हैलीना सिंह, पादरी हरि सिंह, पादरी बृजेश कुमार, पादरी राकेश मसीह, रोहित जॉन, मनीष जैम्स, मुकेश वर्मा, विजय श्रीवास्तव, अंकित मसीह, अमित पौल, आशीष आजाद, पादरी भीम सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अश्वनी वर्मा, जयवीर सिंह, जतिन, सुमित मसीह एवं बहुत से लोग सम्मिलित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *