*संगठन का एक ईमानदार कार्यकर्ता हमने खो दिया -सतीश महाना*

 

 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद व सभासद पति स्वर्गीय अतुल शुक्ला की श्रद्धांजलि का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कैंप कार्यालय में किया गया। इसमें महापौर प्रमिला पांडे और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा सन 1991 से अतुल शुक्ला पार्टी संगठन का कार्य करते आ रहे थे,वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता थे। प्रत्येक कार्यकर्ता के बारे में उनको जानकारी थी व मधुर सम्बन्ध बनाए हुए थे। उनके निधन से हम सब लोग आज बहुत ही दुखी हैं। उनकी पूर्ति नहीं की जा सकती। कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडे ने कहा अतुल शुक्ला एक ईमानदार और मेहनती मिलनसार व्यक्ति थे। आज उनके निधन से हमको बहुत दुःख है आज हमने एक ईमानदार कार्यकर्ता खो दिया है, पूरा जीवन उन्होंने भाजपा को समर्पित किया। कार्यक्रम में महाराजपुर विधानसभा के प्रमुख नन्दू शुक्ला, दिनेश शास्त्री, सुमित बघावन, अशोक मेम्बर, सोनू बाबा,काशी मिश्रा, बी डी राय, अनिल राय,अमित साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *