फार्म 6 भरवाने के लिए सपा टीम युवाओं तथा अब्सेंट मतदाताओं की ओर चली

 

कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर की ‘PDA’ आंकलन रिपोर्ट, थिंक थैंक की टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 26 दिसम्बर तक एस.आई.आर आंकलन में 35,38,261 मतदाताओं में से 26,36,248 गणना पत्र भरकर फीड कर दिए गए हैं। लेकिन 3,10,947 मतदाता जो अब्सेंट हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है, जिसके लिए सपा ने 1607 बूथों पर PDA टीम गठित कर ‘फार्म 6’ भरवाने के लिए अभियान आरम्भ कर दिया है।

 

सपा अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में बताया कि एस.आई.आर के दौरान 1,03,955 मतदाता मृतक हो चुके हैं।

 

विधानसभावार नाम कटने के लिये चिह्नित मतदाता की स्थिति नीचे दी गई है।

 

विधानसभावार गणना प्रपत्र की स्थिति इस प्रकार हैं-

 

– कुल मतदाता: 35,38,261

 

| विधानसभा संख्या व नाम | कुल मतदाता | फार्म अपलोड | नाम काटने के लिये चिह्नित |

|—|—|—|—|

| 209 बिठूर | 4,06,178 | 3,21,901 | 84,279 |

| 210 बिल्हौर | 3,72,066 | 3,24,515 | 47,550 |

| 211 कल्यानपुर | 3,67,499 | 2,41,377 | 1,26,122 |

| 212 गोविन्दनगर | 3,37,848 | 2,39,474 | 98,378 |

| 213 सीसामऊ | 2,63,498 | 1,98,825 | 64,673 |

| 214 आर्यनगर | 2,98,875 | 2,03,830 | 95,050 |

| 215 किदवई नगर | 3,35,897 | 2,50,789 | 85,112 |

| 216 कैण्ट | 3,66,954 | 2,42,141 | 1,24,816 |

| 217 महराजपुर | 4,59,884 | 3,31,251 | 1,28,637 |

| 218 घाटमपुर | 3,29,362 | 2,81,945 | 47,437 |

| योग (Total) | 35,38,261 | 26,36,248 | 9,02,060 |

 

 

अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि शहर में शिफ्टेड तथा अपसेट मतदाताओं की खोज जारी है। सपा की PDA टीम को 1607 बूथों पर लगाया गया है जो ‘फार्म 6’ को भरवाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने का कार्य पूरा करने में जुटे हैं और अन्य टीमें भी लगा दी गई हैं।बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी, सत्यनारायण गहरवार, रजत मिश्रा,जस्वेन्द्र निषाद, इशरत इराकी,मुमताज मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *