संत नगर यूथ कल्चरल सोसाइटी ने चार साहबज़ादों की शहादत को किया नमन
कानपुर। संत नगर यूथ कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में संत नगर गुमटी नंबर-5 पर चार साहबज़ादों की शहादत की स्मृति में श्रद्धा एवं सेवा भाव से दूध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों एवं साधु-संतों को दूध वितरित कर गुरुपरंपरा और सेवा संस्कार को जीवंत किया गया। कार्यक्रम मे संगत को 700 लीटर दूध का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरदास एवं “जो बोले सो निहाल” के जयकारों के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष हरवीर सिंह सोनू, सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, राजेंद्र सिंह रिंकू, तस्वीर सिंह सेंटी, राजेंद्र कश्यप, सनोज कुमार, दिव्यजोत सिंह, सरवजीत सिंह, मनप्रीत सिंह भट्टी, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, युवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।आयोजकों ने चार साहबज़ादों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाज में सेवा व सद्भाव के कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।
