बिलहौर में शुक्रवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथी गार्ड ने ही बंदूक से वारदात को अंजाम दिया। निर्माणाधीन महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय में अलाव में लकड़ी रखने को लेकर झगड़ा हुआ।

 

इसी के बाद दोनों सिक्योरिटी गार्ड में मारपीट हुई और एक गार्ड ने दूसरे को गोली मार दी। घटना बिल्हौर थाना के गदनपुर आहार गांव की है। मृतक की पहचान निर्मल सिंह चंदेल उर्फ नीरज निवासी औरंगपुर सांभी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।छोटे भाई रोहित सिंह की तहरीर पर बिल्हौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एक ने लकड़ी लाई तो दूसरे ने अलाव में रख दी औरंगपुर सांभी गांव निवासी 45 साल के निर्मल सिंह चंदेल उर्फ नीरज खेती के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे वह अन्य गार्डों के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी दूसरा सिक्योरिटी गार्ड अनिरुद्ध द्विवेदी निर्मल की लाई गई लकड़ियां अलाव में डालने लगा। निर्मल ने कहा- मेरी लाई लड़कियां क्यों जला दी। खुद क्यों नहीं लाते। बस इसी के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।सीने में मारी गोली, मौके पर ही गिर पड़े निर्मल झगड़ा इतना बढ़ गया कि अनिरुद्ध ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से निर्मल के सीने के बाईं ओर गोली मार दी। गोली लगते ही निर्मल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद अन्य सिक्योरिटी गार्ड जब आरोपी को पकड़ने दौड़े तो वह गोली मारने की धमकी देते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

 

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल गार्ड निर्मल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर ले गई, जहां डॉक्टरों ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *