थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में ऑटो गैंग द्वारा सेल्समैन से स्कूटी व ₹3.90 लाख की लूट का पुलिस ने सफल खुलासा किया।घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ₹1.73 लाख नकद, स्कूटी, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद।कानपुर नगर पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों को भेजा गया न्यायालय।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार द्वारा दी गई बाइट।
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर थाना पुलिस का खुलासा | 72 घंटे में सफल बड़ा खुलासा
कानपुर सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में शराब कलेक्शन व्यापारी से लाखो की लूट का सफल पर्दाफाश
लूट की गंभीर घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पकड़े गए आरोपी समीर,शिवम,शिवम् पाल,सोनू,राम यादव,ज्ञान सिंह को धर दबोचा
थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह की टिम एवं सर्विलांस टीम ने तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
इस कार्रवाई में सर्विलांस टीम की भूमिका बेहद अहम रही।
बरामद की रकम एक लाख 73 की नगदी और घटना में प्रयोग वाहन बरामद
शातिरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह,उप रविन्द्र राणा चौकी बेनझाबर,उप निरीक्षक इंदुकांत पांडेय,उप निरीक्षक सौरभ सिंह मुख्य भूमिका सर्विलांस टीम प्रभारी लवकुश मिश्रा तथा उनकी टीम के सदस्यों ,धर्मेन्द्र तिवारी,नवीन और आलोक कुमार ,विनय ने लगातार मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख कर अलग अलग शहरों से धर दबोचा
