🔶सीडीओ वॉररूम कानपुर देहात🔶
मुख्य विकास अधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर की समीक्षा, दिए निर्देश
कानपुर देहात 18 सितंबर 2021
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की समस्याओं के संदर्भ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने इन क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं के संदर्भ और उनके निवारण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली, सर्वप्रथम एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के निर्माण हेतु नागरिकों के धन का आवंटन किया जा रहा है, क्षतिग्रस्त मकानों के मरम्मत हेतु प्रत्येक व्यक्ति को 32 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा, इसमें से 350 लोगों को यह राशि प्रदान कर दी गई है, 64 लोगों को शीघ्र ही यह राशि प्रदान कर दी जाएगी, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो स्थान निचले बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्थित थे, उन्हें जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में ऊंचे स्थानों पर निर्माण कराया जाए जिससे आने वाले समय में बाढ़ से क्षेत्र प्रभावित न हो।
पंचायती राज विभाग को निर्देशित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगातार छिड़काव इत्यादि कराते रहें, साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था कर ले, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए, साथ ही उन्होंने इस बात के लिए भी निर्देशित किया कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी जैसलपुर महादेवा गांव में अभी तक क्यों पंचायत भवन का निर्माण ऊंचे स्थान पर नहीं कराया गया है, इस को शीघ्र पूरा करालें, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में 90% राशन का वितरण हो चुका है, वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवकीनंदन लवानिया ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में गौशालाओं का लगातार निरीक्षण हो रहा है और जहां जहां पर किसी प्रकार की कोई समस्या है उसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, मुख्य विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाए, खासकर उन सड़कों का निर्माण तुरंत कराया जाए जिनका संपर्क गांव से कट गया है वही चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केपी वर्मा ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में डीडीटी इत्यादि का छिड़काव हो रहा है महामारी इत्यादि के संकेत यहां नहीं मिले हैं ।
