महाराज खेत सिंह खंगार जूदेव जी की 885 वी जयन्ती पर लघु उद्योग बचाओ सेमिनार
इलैक्ट्रानिक की छोटी वस्तुओं,तथा विदेशी पोलिसटर धागों के आयात पर रोक लगाकर लघु उद्योगों को बचाया जाये अन्यथा बेरोजगारी बढ़ जायेगी
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर के वार्ड अध्यक्षो तथा कार्यकर्ताओं का लघु उद्योग बचाओं सेमिनार लोकतन्त्र सजग प्रणेता महाराज खेत सिंह खंगार जूदेव जी की 885 वी जयन्ती पर सपा हाल नवीन मार्केट मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुआ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने महाराज खेतसिंह खंगार जूदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सम्बोधन में कहा कि महाराज खेतसिंह जूदेव का जन्म 27 दिसम्बर सन 1140 में जूनागढ़ में हुआ था महाराज जी शिक्षा के साथ छोटे देशी उत्पादनो पर काम करने वाले कामगारों को प्रेरित करते थे तथा समाज में समानता तथा गरीबो के विरुद्ध अन्याय के संघर्षरत रहकर लोकतन्त्र के सजग प्रणेता के रूप में पूरे उत्तरप्रदेश मे अग्रणी महाराज के रूप प्रतिष्ठित रहकर आगे बढते गये और समतामूलक समाज को जोड़ते रहे।अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि महाराज खेतसिंह खंगार जूदेव जी को नमन के साथ उनके आदर्शों पर चलकर लघुउद्योगो को बचाने के लिये विदेशी पोलिसटर तथा विदेशी धागा के आयात पर रोक लगाना होगा तभी प्रदेश व देश में बेरोज़गारी से नई पीढ़ी को बचाया जा सकता है।
प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,आनंद शुक्ल, अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान, शिवकुमार बाल्मिक,के के मिश्रा, इशरत इराकी,नवीन दीक्षित, कृपाशंकर,राजू पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।।
