शांति प्रेम भाईचारा एकता के संदेश के साथ जुलूस ए गरीब नवाज़ निकला

 

 

कानपुर खानकाहे हुसैनी के ज़ेरे कयादत में कानपुर शहर मे सद्भाव एकता शांति व भाईचारा का पैगाम पूरे सूबे में आम करने वाले परम्परागत मरकज़ी जुलूस ए गरीब नवाज़ मे हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, नफरत हटाओं, मोहब्बत बढ़ाओं के नारों के साथ निकाला गया।

 

काज़ी ए शहर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने सफेद कपूत उड़ाकर अमन भाईचारा को मज़बूत करने का पैगाम देते हुए जुलूस ए गरीब नवाज़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ख़ादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने जुलूस का नेतृत्व किया।जुलूस मे सबसे आगे परचमे गरीब नवाज़ व राष्ट्रीय ध्वज ख्वाजा के दीवाने लहराते हुए व ख्वाजा का हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे भाई-भाई नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, नफरत हटाओं मोहब्बत बढ़ाओं, इस्लाम ज़िंदाबाद, अमन भाईचारा ज़िंदाबाद, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, दहशतगर्द मुर्दाबाद के नारों की गूँज के साथ जुलूस खानकाहे हुसैनी से कर्नलगंज लकड़मण्डी, यतीमखाना, दादामियाँ चौराहा, दलेल पुरवा, इफ्तिखाराबाद, बाँसमंडी चौराहा, तिकुनियां पुरवा चौराहा, हलीम कालेज चौराहा, मोहम्मदी अली पार्क, गुलाब घोसी मस्जिद, रुपम चौराहा, रहमानी मार्केट, मोहम्मदी मस्जिद, तिकुनियां पार्क, नीली पोश रोड, बजरिया मैदान, चूड़ी मोहाल, कारी साहब का पार्क होते हुए लालइमली चौराहा जीआईसी मैदान पहुंचा जुलूस के रास्तों मे तंज़ीमों ने कैम्प लगाकर जुलूस का फूल की पंखुड़ियों, फूल मालाओं से इस्तकबाल किया कैम्पों में व जुलूस मे सभी मज़हबों के लोग शामिल हुये व जुलूस के रास्तों पर चाय व लंगर वितरण किया जा रहा था।

 

जुलूस मे इस्लामिक परचमों के साथ नात-मनकबत पढ़ते लोग चल रहे थे। जुलूस मे शहर के सम्मानित नागरिक गण जुलूस मे साथ साथ चल रहे थे। जुलूस अपने परम्परागत मार्गों से होता हुआ जीआईसी मैदान मे पहुंचा मगरिब की नमाज़ अदा करने के बाद दुआ हुई दुआ में क़ाज़ी ए शहर डा० मुफ्ती युनूस रज़ा उवैशी ने दुआ की दुआ में ऐ अल्लाह से पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०), अहले बैत, गरीब नवाज़ के सदके व ख्वाजा के सालाना उर्स की बरकत से मुल्क सूबे व शहर मे अमनों अमान, खुशहाली देने, शांति का संदेश पूरी दुनियां में फैले, मां-बाप की खिदमत करने, अपने बच्चों को दीनी दुनियावीं तालिम देने, नशा, जुआ से दूर रहने, सभी मजहबों की इज्ज़त करने की दुआ की गयी जिसमें हज़ारों हाथ उठे सभी ने आमीन आमीन आमीन कहा। जुलूस में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेयी, सीतामऊ विधायिका नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी शामिल हुए।

 

जुलूस गरीब नवाज़ मे इखलाक अहमद डेविड, नायब शहर क़ाज़ी सगीर आलम हबीबी, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद, अबुल हाशिम कशफी, हाफिज़ मोहम्मद कफील हुसैन, पार्षद इशरत अली, हाजी मोहम्मद शाबान, जमालुद्दीन फारुकी,फाज़िल चिश्ती, महबूब आलम खान, फ़ज़ल महमूद, परवेज़ आलम वारसी, इस्लाम खान आज़ाद, मोहम्मद हफीज़, अयाज़ चिश्ती बब्लू खान, आज़म महमूद, मोहम्मद वसीम, सैय्यद अबूज़र जैदी, तौफीक रेनू, हाजी ज़िया, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इस्लाम, शहाबुद्दीन खान, रिज़वान वारसी, एजाज़ रशीद, मोहम्मद अज़हर, हाफ़िज़ हबीब अहमद, हाफिज़ हसीब अहमद, इदरीस अहमद, डा० निसार अहमद, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद वसीक, परवेज़ सिद्दीकी, मोईन चिश्ती, अबरार वारसी, मम्नून कश्फी, शोएब चिश्ती, मोहम्मद असलम, शाह मोहम्मद, सलाउद्दीन, इमरान पठान, एजाज़ हुसैन, शारिक वारसी, माबूद खान आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *