कानपुर

 

आज दिनांक 27 दिसम्बर को CSA ग्राउण्ड कानपुर मे प्रख्यात कवि व कथावाचक डॉ. कुमार विश्वास ने “अपने-अपने राम” के मंच से कैकयी के चरित्र पर ऐसा विमर्श प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं को वर्षों से बनी धारणाओं पर पुनर्विचार के लिए विवश कर दिया। उन्होंने कैकयी का संघर्ष बताया। कहा उसने तो सिर्फ पुत्र मोह में यह मांगा। यह योजना तो देवों की थी सो उसने ऐसा किया। अपने आंसू से गंगा को धोते रहे, समय तू जल्दी-जल्दी बीत जैसे गीतों से डॉ.विश्वास ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। केवट प्रसंग, माता सबरी का विवाह से ठीक एक रात पहले जंगल चले जाना और प्रभु श्री राम का गुरू वशिष्ठ व अन्य भाइयों संग शिक्षा लेनेके प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर राम चरित्र का सुंदर बखान किया। उन्होंने सबरी का प्रत्यक्ष उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि मन पवित्र हो तो सबरी को भी प्रभु दर्शन देते हैं। प्रसंग को आधुनिक समाज से जोड़ते हुए उन्होंने कहा लगातार एजेंडा चलाकर हमें तोड़ने की साजिश हो रही है। मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल स्वागताध्यक्ष अभिषेक अग्रवालसमिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल महामंत्री मनीष दर्पण संयोजक अभिषेक अग्रवाल सांसद रमेश अवस्थी प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी मुकुंद मिश्रा और ज्ञानेंद्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *