नेत्रदानियो की नगरी कृष्णा नगर से 223 व नेत्रदान संपन्न
स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया (82 वर्ष )की आंखों से दो की दुनिया होगी रोशन
कानपुर आज कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि आज कृष्णा नगर के ब्लॉक नंबर 2/59 निवासी श्री बंशीलाल भाटिया (82 वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया ।स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया (82 वर्ष) ने अपने जीवन काल में ही मरणोपरांत अपने नेत्रों के दान का संकल्प लिया था ।
बंसीलाल भाटिया जी के निधन के बाद उनके पुत्र सुमित भाटिया एवं पुत्रवधू मीनू भाटिया ने स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया जी के नेत्रों के दान हेतु नेत्रदान प्रेरक एवं पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया से संपर्क किया ,नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया की सूचना पर कानपुर मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर शालिनी मोहन जी को सूचित किया ,डॉक्टर शालिनी मोहन के निर्देश पर कानपुर मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभाग की डॉक्टर सुप्रिया एवं डॉ शिवांशी की टीम ने मृतक स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया (82 वर्ष) के दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लिए जिसे दो लोगों को प्रत्यारोपित कर नेत्र ज्योति प्रदान की जा सकेगी ।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया के परिवार से यह चौथा नेत्रदान है ,इससे पहले इन्हीं के परिवार के तीन लोग मरणोपरांत अपने नेत्रदान कर चुके हैं ।
नेत्रदान प्रेरक एवं पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ने बताया कि यह उनके क्षेत्र का 223 व नेत्रदान है ,जिससे अब तक 446 लोगों को नेत्र ज्योति प्राप्त हो सकी है ।
स्वर्गीय बंसीलाल भाटिया (82 वर्ष )के नेत्रदान के समय नेत्रदान सहयोगी श्री सुदेश भाटिया,श्री अमित भाटिया, श्रीमती मीनू भाटिया,श्रीमती कविता,श्री गुलशन कुमार भाटिया,श्री किशन कुमार भाटिया,श्री हिमांशु भाटिया आदि परिजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नेत्रदान की प्रक्रिया बहुत ही सरल आसन एवं पारदर्शी है ,कोई भी व्यक्ति मरणोपरांत अपने नेत्रों का दान कर सकता है ।नेत्रदान करने हेतु मदन लाल भाटिया के मोबाइल नंबर 9336 1287 34 पर संपर्क किया जा सकता है। नेत्र दान प्रेरक मदन लाल भाटिया ने बयान में आगे कहा कि अब कानपुर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट हेतु सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। और यह कहा है की कानपुर मेडिकल कॉलेज एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर को भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट लिए जबरदस्त प्रचार अभियान चलाना चाहिए।
