कानपुर। शास्त्री नगर स्थित केस्को सब स्टेशन पर बीते दिनों गार्ड ने वहाँ तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मचारियों के साथ चाभी गायब होने को लेकर विवाद कर लिया और उक्त कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चौकी में शराब पी कर झगड़ा करने की गलत शिकायत कर पुलिस को भ्रमित कर दिया। आपको बता दे कि पूर्व में गार्ड आर बी सिंह पहले भी कई विवादों
में रह चुके है। यही नही एसएसओ अनूप श्रीवास्तव के सरंक्षक में गार्ड आर बी सिंह अपनी कंट्रोल रूम की ड्यूटी छोड़ कर अन्य कमरों का ताला खोल कर क्या करते है ये कोई नही जानता। विभागीय सूत्रों के अनुसार केस्को सब स्टेशन पर 15 अगस्त को सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था। यदि 15 अगस्त ,21 की कैमरे की रिकॉर्डिंग निकाली जाए तो बहुत कुछ राज खुल सकता है। की आखिर चलता कैमरा क्यों बंद किया गया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस दवाब में एक तरफ़ा कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
2021-09-20
