अटल स्मृति सामाजिक संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को कंबल एवं मिष्ठान वितरण

 

 

अटल जन्मजयंती शताब्दी समारोह अभियान के अंतर्गत

अटल स्मृति सामाजिक संस्था द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अंध विद्यालय नेहरू नगर में दिव्यांग बच्चों को कम्बल एवं मिष्ठान वितरण भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित जी, संस्था अध्यक्ष श्रीमति नंदिता मिश्रा, संयोजक सुमित मिश्रा द्वारा किया गया, संचालन संजय श्रीवास्तव जिला संयोजक भाजपा ने किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 70 दिव्यांग बच्चों को गर्म कंबल व मिष्ठान वितरित की गई।

इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, शेखर मिश्रा, सौरभ शर्मा, राजीव दीक्षित, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, कपिल बाजपेई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।मिष्ठान एवं कम्बल पाकर अंध विद्यालय के छात्र प्रफुल्लित हो गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *