कानपुर सेंट्रल पर आज दोपहर ट्रेन से गिरने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने तत्काल ही युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। जीआरपी के मुताबिक घायल युवक लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से मुंबई से आ रहा था यह युवक मुंबई का रहने वाला है और किसी कार्य से कन्नौज जा रहा था। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर रुकने लगी वैसे ही मुंबई का रहने वाला आसिफ ट्रेन से उतरने लगा। इसी बीच अचानक ही पैर फिसल जाने से वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच में फंस गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।युवक के ट्रेन में फिसल कर गिरने की सूचना मिलते ही जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर तत्काल हैलट अस्पताल ले गए और वहां पर भर्ती कराया। साथ ही घायल आसिफ के परिजनों को मुंबई में सूचना भी कर दी है। घायल युवक का कहना है कि वह जरूरी काम से कन्नौज जा रहा था तभी कानपुर के सेंट्रल स्टेशन पर यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *