16 जनवरी 2026 को विधानसभा लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ
कानपुर, माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ के तत्वाधान में शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव का वेतन रोके जाने तथा उत्पीड़न करने के जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर के कार्य के विरोध स्वरूप 16 जनवरी 2026 को विधानसभा लखनऊ के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संघर्ष समिति के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने संयुक्त बैठक को संबोधित करते उक्त सूचना एक विज्ञप्ति में दी की पंडित शिव गोविंद मिश्रा आर्य नगर इंटर कॉलेज आर्य नगर में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ की संयुक्त बैठक में श्री शिव बहादुर यादव प्रदेशमहामंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर द्वारा वेतन अवरुद्घ करने तथा उत्पीड़न करने के कदम की भर्त्सना की गई तथा यथा स्थिति के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने की कार्यवाही की निंदा करते हुए वेतन तत्काल अवमुक्त करने की मांग की गई बैठक में श्री शिव बहादुर ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की तथा 16 जनवरी 2026 को अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र दीक्षित के प्रस्ताव के माध्यम से उच्च अधिकारियों से अपील की है कि 16 जनवरी 2026 के पूर्व श्री शिव बहादुर यादव का अवरुद्ध वेतन भुगतान करने की अपील की है बैठक में सर्वश्री दीक्षित के अलावा शिवकांत कटियार, राजेंद्र कुमार कुरील ,बाबूलाल कुशवाहा ,रितेश सचान, पंकज कुमार वर्मा,जितेंद्र बाल्मीकि ,उमेश चंद, सुबोध कटियार ,विनोद यादव, प्रभात पांडे ,सुबोध कुमार, जगदीश पाल, मुरलीधर त्रिपाठी ,सुरेश कुमार यादव, सुनीतकुमार शर्मा,अखिलेश कुमार गुप्ता, हरिलाल ,मनोज कुमार जिया अशरफ,आनंद स्वरूप इत्यादि लोग उपस्थित रहे!
