29वां संगम लाल नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन
कानपुर, 29 वॉ संगम लाल नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप तीन दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो अकैडमी आफ कानपुर महामंत्री मदनलाल मिश्रा के नेतृत्व में कचहरी स्थित लाॅयर्स एसोसिएशन में संपन्न हुआ।
कोरिया रिटर्न ताइक्वांडो इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मदनलाल मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है चैंपियनशिप में भाग्य लेने आई टीमों में दिल्ली राजस्थान हरियाणा उड़ीसा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश इत्यादि शहरो से लौग शामिल हुए सब जूनियर अंडर 27 के.जी देव शुक्ला गोल्ड, अंडर 32 किलोग्राम सूर्य प्रताप सिंह गोल्ड मेडल, सब जूनियर अंडर 17 किलोग्राम वैष्णवी यादव गोल्ड मेडल अंडर 27 किलोग्राम आराध्या सिंह गोल्ड मेडल अंडर 41 किलोग्राम अशिका मिश्रा गोल्ड अविहन तिवारी सिल्वर मेडल बच्चों ने प्राप्त किया। रेफरी में संजय फाइटर शैलेंद्र सिंह शबाना अंसारी आरिफ नियाजी अर्नब सोनी मीना सिंह कोच में सार्थक सिंह गोंडा यूपी शर्मा जयपुर शालिनी विश्वकर्मा बरेली विनीत बस्ती झांसी देवेंद्र कुमार झांसी ओपी शर्मा जयपुर सूरज राजस्थान उपस्थित हुए। उपस्थित सभी आत्म सुरक्षा प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक सलिल बिश्नोई पिंटू ठाकुर पवन गुप्ता , योगेश दीक्षित आदर्श गुप्ता रजत बाजपेई पूर्व बार महामंत्री राकेश तिवारी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
