दिनांक 29-12-2025 को थाना गोविन्द नगर क्षेत्रान्तर्गत निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गोविन्द नगर पुलिस, फोरेंसिक टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान राहुल अवस्थी के रूप में हुई है, जो मूलतः थाना नर्वल क्षेत्र के निवासी थे तथा वर्तमान में थाना हनुमन्त विहार क्षेत्र में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार मृतक एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है तथा मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *