खनन विवाद में खूनी संघर्ष, चौबेपुर में फायरिंग से दहशत

 

चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी बालाजी पर खनन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि उस समय बालाजी कटियार धावा, चौबेपुर में बैठा हुआ था। तभी ध्यानू ठाकुर, संजय सिंह सहित 15 से 20 लोग अचानक ढावे पर पहुंचे। आते ही खनन के विवाद को लेकर गाली-गलौज और कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान ध्यानू ठाकुर और संजय सिंह ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।फायरिंग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।घटना के बाद मामला गंभीर होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *