उच्चन्यायालय के फैसले की अवमानना,
37 वार्ड के सभासद की दबंगई
निशंक न्यूज़ : अमित गुप्ता
कानपुर ,
हर्ष नगर स्थित संतलाल हाते का एक मामला प्रकाश में आया है वार्ड 37 के सभासद पवन गुप्ता जो हाते को मलिन बस्ती साबित करना चाहते है ,इसके पीछे उनका क्या आशय स्पष्ट नहीं हुआ वही हाते के संयुक्त मालिक भाई और बहन है रेखा गौतम ,और भाई पवन कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि अशोक नगर क्षेत्र के सभासद पवन गुप्ता उस हाते में जाकर वहां के निवासियों को बरगला कर मकान मालिक को किराया ना दे और उनको मकान मालिक ना माने जबकि उच्चतम न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की घोर आवेलना करते हुए क्षेत्रीय दबंग पार्षद पवन गुप्ता ने के डी ए , नगर निगम, केस्को व जलकल विभाग में साठगांठ व अधिकारियों से मिलीभगत से हाते के मालिक पवन कुमार और उनकी बहन को विरासत में मिली बेशकीमती संपत्ति को कब्जा करने का प्रयास कर रहे है इस पर उन्होंने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का यही अवचित है इसके बाद जो भी व्यक्ति उनकी संपत्ति को कब्जा कर रहे है और जो उनका साथ दे रहे है उन पर वो न्यायालय में उन सबके खिलाफ कंटेंट ऑफ कोर्ट का मुकदमा करेंगे ।
