किसानों को भाजपा सरकार राहत देने के बजाय विदेशो से दलहन कर रही आयात
आयात पर रोक लगाकर उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को सब्सिडी दें अन्यथा उत्पादन में गिरावट आएगी
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के के शुक्ल ने एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि भाजपा सरकार किसानों को दलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए राहत देने के बजाय दलहन का आयात कर रही है जिससे किसानों का दलहन उत्पादन बढ़ने से रुझान घटेगा आयात बढ़ने से आत्मनिर्भरता में गिरावट आएगी क्योंकि दलहन के उत्पादन पर ध्यान देने में भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है
प्रदेश सचिव के के शुक्ल ने आगे बताया कि सन 2020- 21 में 26 लाख टन दलहन का आयात किया गया और आयात बढ़ता रहा आंकड़ा सन 2023 -24 में बढ़कर 47 लाख टन हो गया और सन 2024- 25 में दलहन आयात 68 लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है
प्रदेश सचिव केके शुक्ला ने आगे बताया कि दलहन का रकबा 2021 -22 में लगभग 3 करोड़ हेक्टेयर से घटकर 2024 25 में 2 करोड़ 65 लाख हेक्टेयर के आसपास रह गया है
प्रदेश सचिव श्री के के शुक्ला ने आगे कहा कि सरकार दलहन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 11440 करोड रुपए का दलहन आत्मनिर्भरता मिशन चालू किया है जो 2025-26 से 2030 -31 तक लागू किया जाना है इसमें अरहर,उड़द,मसूर पर ज्यादा महत्व है लेकिन जब तक किसानों को रकवा बढ़ाने के लिए तथा मूल फसलों के साथ दलहन व धान की फसल के बाद जमीन में दलहन बढ़ाने के लिए ₹8000 प्रति बीघा सब्सिडी तथा विकसित बीज की राहत किसानों को दी जाए तभी उत्पादन बढ़ेगा और विदेशों से आयात भी रुकेगा क्योंकि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और आयात को महत्व दे रही है आयात रोक कर किसानो पर ध्यान दिया जाए अन्यथा किसानों का नुकसान होगा आयात बढ़ने से किसानों का मनोबल टूट जाएगा।।
