राष्ट्रीय लोक दल ने तालाब की सुरक्षित भूमि के संरक्षण एवं सुंदरीकरण करवाने की मांग की
कानपुर, राष्ट्रीय लोकदल कानपुर नगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा।ज्ञापन के दौरान बताया कि मौजा बूढ़पुर मछरिया में आराजी संख्या 915जोकि खतौनी में बंजर और तालाब के रूप में कागजों पर दर्ज है। उक्त भूमि पर कई भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया हुआ है। जिसके संदर्भ में पूर्व में कई बार पत्राचार किया गया है। जिसके कारण वर्ष 2015 में तत्कालीनज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर तहसील ने दिनांक 2/05/2015को पत्रांक संख्या 570/एस० टी०/2015 द्वारा एवंमंडलायुक्त कानपुर मण्डल ने दिनांक 29/05/2015 कोपत्रांक संख्या 5032द्वारा कानपुर विकास प्राधिकरण को कब्जे हटाने हेतु आदेशित किया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण ने दिनांक 27/11/2017 को जांच उपरांत पत्रांक संख्या डी/680/अधी अभि/प्र 4 के डी ए द्वारा धारा 25 (क) के अंतर्गत भूमाफियाओं के विरुद्ध ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया। जिसके लिए पुलिस की उपलब्धता की मांग की गई। जिस पर पुलिस फोर्स की उपलब्धता नहीं होने के कारण इस पर अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इसी तारतम्य में पुनः विभाग ने दिनांक 30.10.2021 को पत्रांक संख्या द्वारा पुलिस फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने के कारण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के संदर्भ में जानकारी प्रदत्त कराई गई।दिनांक 28.12.2025 को इसी तारतम्य में कुछ लोग कब्जा करने की नियत से से निर्माण सामग्री लेकर आए जिस पर क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर मौके आए संबंधित चौकी पुलिस द्वारा उक्त भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को रोका गया! तालाब की सुरक्षित भूमि के संरक्षण एवं सुंदरीकरण की व्यवस्था करने और भूमाफियाओं के विरुद्ध उचित कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष बृजराज राजावत शाकिर अली उस्मानी प्रदीप यादव शाकिर अली एडवोकेट , इम्तियाज अली वकील अहमद इकराम अली नफीस इदरीसी रामू स्वास्थ्य इम्तियाज हाशमी आदि लोग रहे।
