प्रेमिका से आहत सेना की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी
नरवल। थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का युवक जो असम में रहकर सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है उसका गांव कि ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा जिसके क्रम में प्रेमिका युवक से विवाह करने कि जिद कर रही थी,विवाह न करने पर आत्महत्या कर युवक सहित अन्य परिजनों को फसाने कि धमकी देती थी जिससे युवक आहत था।असम से विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार देर रात युवक का शव गांव पहुंचा परिजनों सहित ग्रामीणों में चीत्कार मच गई।
परिजनों ने बताया कि दीपू करनाल स्कूल में रहकर अपनी तैयारी करने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी पढ़ाते थे। परिजनों ने आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक सेना के जवान की बेटी से युवक के प्रेम संबंध थे। इसी रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया था।
जिसके कारण युवती और उसके परिजन युवक को लगातार धमकियां देते थे। विवाह न होने पर वीडियो कॉल के जरिए जहर खाकर जान देने की बात कही जाती थी। इसी से आहत दीपू ने यह कदम उठाया।
चचेरे भाई ने बताया दीपू करीब 10 महीने पहले असम के डिगबोई (डिब्रूगढ़) में सेना की तैयारी कर रहा था।27 दिसंबर को कॉल मिलाया गया तो रिसीव नहीं की। तो उनके सहपाठी को फोन किया गया और भाई के बारे में जानकारी ली गई तब उनके सहपाठी जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि भाई का शव मफलर से पंखे के सहारे लटकता पाया गया।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया और कानूनी कार्रवाई की।
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले से संबंधित शिकायत मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
