कानपुर ब्रेकिंग थाना ग्वालटोली अंतर्गत दोपहर लगभग 1 बजे एक एक्सटर कार संख्या UP78 HV 1683 ने यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स, थाना ग्वालटोली के पास एक TVS एविएटर और एक TVS स्कूटी संख्या UP78 CZ 2075 को बुरी तरह टक्कर मार दी। इसके बाद एक अन्य कार संख्या UP78 BR 8545 भी इसमें शामिल हो गई।
TVS स्कूटी और जिस कार को गंभीर नुकसान हुआ, उनके मालिक उस समय यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों की PTM (अभिभावक-शिक्षक बैठक) में शामिल होने गए हुए थे। वहीं नई एविएटर पर बैठा एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लीलमणि नर्सिंग होम ले जाया गया।
स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुष्पेंद्र सिंह ने संबंधित कार को जब्त कर लिया।
2025-12-30
