*महिला सशक्तिकरण अभियान के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा दी गई बाइट*
वर्ष 2026 में महिलाओं से संबंधित अभियानों को और अधिक सख्ती एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सहायता/मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं, जिनकी सफलता इसी से स्पष्ट होती है कि अब तक कुल 1916 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।इनमें से लगभग 920 मामलों में आपसी समझौता कराया गया, 476 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है तथा 408 मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतु विशेष टीमें गठित की गई हैं।साथ ही, सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पीड़ित महिलाओं तक पहुँचाने के लिए पुलिस टीमें निरंतर प्रयासरत हैं। चाहे मामला स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास अथवा अन्य विभागों से संबंधित हो, पुलिस टीमें महिलाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित विभागों का सहयोग लेकर योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रही हैं।
