समाजवाद के योद्धा लोकबंधु राज नारायण जी की 39वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्दांजलि
6 जनवरी 2026 को गणना लिस्ट आने पर हजारों वोट कटने की आशंका बढ़ी
कानपुर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार समाजवाद के योद्धा लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में जिंदा कौमें 5 साल तक इंतजार नहीं करती पर सेमिनार आरंभ होने के पूर्व सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने समाजवाद के अग्रदूत भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के महान योद्धा के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए हाजी फज़ल महमूद ने कहा कि समाजवाद के महान योद्धा ने इलाहाबाद से इंदिरा गांधी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल किया जिसमें भ्रष्टाचार के विरुद्ध चुनावी पिटीशन में सन 1975 में इलाहाबाद से राजनारायण जी विजई रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनावी पिटीशन हारने के बाद देश में 25 जून 1975 में इमर्जेंसी लगा दी और देश के लाखों नेताओं को जेल में बंद कर दिया।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में कहा कि राजनारायण 19 महीने जेल में रहे इसके बाद 18 जनवरी 1977 को देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा की और लोकसभा चुनाव 1977 में साथी राजनारायण ने इंदिरा गांधी को परास्त किया और देश में जनता पार्टी की नई सरकार बनी जिसमें केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य के रूप में लोकबंधु राज नारायण ने शपथ ग्रहण की।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन ने कहा कि राज नारायण जी के कानपुर में नवीन मार्केट छत पर 1981 जून माह में आगमन पर कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती हैं इसलिए सभी यूथ तथा समाजवादियों को जनता की समस्याओं पर अग्रणी रहकर आवाज उठाकर सत्ता परिवर्तन की अगवाई करते रहे जिससे आने वाली पीढ़ी आपातकाल में भविष्य में ऐसी गलती ना करें।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अंत में कहा कि 6 जनवरी 2026 को गणना लिस्ट का मसविदा आ रहा है आशंका है कि हजारों वोट कट जाएंगे सपा टीम बनकर सर्वेक्षण कराएगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,सत्यनारायण गहरवार,आंनद शुक्ला,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,के के मिश्रा, शिवकुमार बाल्मिक,कीर्ती अग्निहोत्री,इशरत इराकी,प्रवीण मिश्रा,गुड्डू यादव,असिफ सिद्दीकी, रामू वर्मा,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
