गाड़ियों की फिटनेस व व्यापारियों की समस्याओं के ज्ञापन भेजा मुख्यमंत्री

 

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने अपने सहयोगी संगठनों कानपुर बस आपरेटर एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा गाड़ियों की फिटनेस को लेकर व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित जिला संभागीय अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग से संबंधित मोटर व्हीकल के व्यापारियों व आम जनमानस की गाड़ियों के फिटनेस को लेकर बहुत समस्याएं आ रही।समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से यह मांग की गई है। कि पूरे प्रदेश में हर जिले में तीन फिटनेस सेंटर होने चाहिए जो की सरकारी संरक्षण में हो लेकिन प्राइवेट सेक्टर में दिए गए फिटनेस के कार्य में अवैध वसूली व मनमानी की जा रही है। जिनको तत्काल जांच कर बंद कराया जाए। वह सरकारी फिटनेस सेंटर खोले जाए प्राइवेट सेक्टर में कर रहे फिटनेस के कार्य में लगे। कर्मचारी छोटी सी छोटी कमी को बड़ा चढ़ा कर अवैध वसूली करते हैं एवं वाहन स्वामी को पूरा पूरा दिन लाइन में खड़ा कर देते हैं।शहर के नजदीक ले जाएं क्योंकि पूरा दिन वाहन स्वामी या ड्राइवर का उसी में चला जाता है।जिससे वह अपनी चीजों को मार्केट में बढ़ा कर अपने भाड़ो को पेश करता है जिससे महंगाई बढ़ने की भी संभावना है। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि फिटनेस सेंटर सरकारी संरक्षण और सरकारी कर्मचारियों की देखरेख में होने चाहिए जिससे भ्रष्टाचार का बढ़ावा नहीं होगा और छोटे वाहन चालकों को उत्पीड़न नहीं होगा।मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी राकेश सिंह मनीष कटारिया राजू पाठक संजय बाजपेई अचल गुप्ता सुरेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता निर्मल त्रिपाठी केवी सिंह अजय सिंह सौरभ त्रिवेदी गुलशन जायसवाल लकी अरोड़ा तेज चावला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *