समीक्षा बैठक में निदेशक प्रसार ने दिए कड़े निर्देश

कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रसार निदेशालय में बुधवार को निदेशक प्रसार डॉ. आर के यादव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों की गहन समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उन्होंने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के अध्यक्षों एवं संबंधित वैज्ञानिकों को सख्त निर्देश दिए कि रबी में केंद्र के प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन भलीभांति तथा किसानों के प्रक्षेत्रों पर कराए जाने वाले परीक्षण व प्रदर्शनों को समय से नवीन तकनीकों के साथ हों।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक वैज्ञानिक कम से कम केंद्र पर एक इकाई की स्थापना अवश्य करें। जो किसानों के लिए उपयोगी हो तथा उनको लाभप्रद भी बनाए। उन्होने जोर देकर कहा कि केंद्रों पर चलने वाले फसल अवशेष प्रबंधन, निकरा, एससीएसपी तथा आरकेबीवाई जैसी परियोजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित हैं। उनके कार्यों को समय से क्रियान्वित किया जाए। इन सभी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए संबंधित अध्यक्ष व वैज्ञानिक जिम्मेदार होंगे। इस बैठक में डॉक्टर पी के राठी, डॉ. वी के कनौजिया, डॉक्टर विनोद प्रकाश, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह,डॉ. एस के विश्वकर्मा,एवं डॉ. एम के सिंह सहित समस्त केंद्रों के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *