पत्रकारों के आदर्श रहेंगे विष्णु त्रिपाठी..

कानपुर l विष्णु त्रिपाठी पत्रकारिता को धर्म मानते थे और आजीवन इसका निर्वहन किया l वह इस संसार से तो चले गए, लेकिन वह पत्रकारों के हमेशा आदर्श रहेंगे l

यह विचार कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित विष्णु त्रिपाठी जी की श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों ने व्यक्त किए l प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई ने कहा कि उन्होंने इस पीढ़ी के पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल सिद्धांत पर चलने के लिए आजीवन प्रेरित किया l वह गलतियों को इंगित कर सुधार के तरीके भी बेहद रोचक ढंग से बताते थे l वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने विष्णु जी से संबंधित संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वह सिखाते थे कि बिना डरे किस तरह आंखों में आंखे डालकर हुक्मरानों से कैसे सवाल करें l शाकिर अली ने कहा कि विष्णुजी ने पत्रकारिता के मानक स्थापित किए l प्रदीप गुप्ता ने उन्हें महान पत्रकार बताया l विष्णु जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया l पत्रकारों ने विष्णुजी के चित्र पर श्रद्धां सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी l इस मौके पर महामंत्री शैलेश अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, मंत्री शिवराज साहू, मयूर शुक्ला, रोहित निगम, अंकित शुक्ला ,अमन चतुर्वेदी, रामजी पाण्डे,संजीव शुक्ला,मो सलीम, रवि शर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्रा, समाजसेवी निन्नी पांडे सहित कई पत्रकार मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *