कानपुर

अर्मापुर सरकारी आवास में चोरी के बाद आगजनी, लाखों का नुकसान

अर्मापुर स्थित सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आग लगा दी। घटना के समय पीड़ित परिवार अलीगढ़ गया हुआ था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित दीपक ने बताया कि घर लौटने पर अंदर का मंजर देखकर होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई मिली और घर का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्मापुर क्षेत्र में यह दूसरी चोरी की घटना है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की गश्त न के बराबर है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल .?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *