*छात्र की कार पर बम से हमला प्रकरण अपडेट-*
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में अभिनव त्रिपाठी की गाड़ी के शीशे के टूटने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों एवं एक बालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि सभी एक ही मोहल्ले के निवासी हैं तथा किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं है। नए वर्ष के दौरान जमीन पर पटककर फोड़े जाने वाले देमार पटाखे के दीवार से टकराने से गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। मामले में बमबाजी या गुंडागर्दी से संबंधित कोई तथ्य नहीं पाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
