वृद्धजनोंको कंबल, खाद्यसामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओ का वितरण
कानपुर के लायंस ने लायन अमिताभ तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृद्धजनोंको कंबल, खाद्यसामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ दान की।
लायंस क्लब कानपुर आस्था, लायंस क्लब कानपुर मारुति एवं लायंस क्लब कानपुर शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में जीवन वृद्धाश्रम, पनकी, कानपुर में कंबल, खाद्य सामग्री एवं किराना वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए.पी. सिंह के आह्वान पर विश्वव्यापी फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान के अंतर्गत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लायन अमिताभ तिवारी की जन्म जयंती के अवसर पर उनका स्मरण कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया गया इस अवसर पर उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लायन डॉ. शरद अग्निहोत्री वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम ने उन्हें अपने मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया और उनके सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। इस सेवा कार्यक्रम में श्री प्रभात तिवारी , लायन अरविंद तिवारी ,लायन आर.पी. ओमर, लायन एच.एस. कालसी, लायन रुचि अग्निहोत्री, लायन विनीत त्यागी, लायन रामकांत जायसवाल, लायन अभिषेक शुक्ला, लायन योगी शुक्ला, लायन आलोक मौर्य, लायन विवेक सिंह, लायन विक्रम भदौरिया तथा लायन अक्षत अग्निहोत्री, लायन विश्वेशतिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक रहा बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और एकता का संदेश भी प्रसारित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को कंबल एवं खाद्य सामग्री प्रदान कर लायंस क्लब ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
