कानपुर। घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज घंटाघर जेके पैलेस के पास भंडारे का आयोजन किया गया

 

तत्पश्चात लगभग दो हजार गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए ताकि गरीब इस भीषण सर्दी में अपना बचाव कर सके।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष नौ वां भंडारा व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया

 

जिसका शुभारंभ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया। इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि बेसहारा और गरीबों को कंबल बांटना बहुत ही पुण्य का काम है जिसकी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों को जो कंबल बांटे गए हैं उससे वो अपना सर्दी से बचाव कर सकते हैं। दोपहर से चले इस भंडारे में लगभग 10000 लोगों ने भोजन कहां किया यही नहीं लगभग 5000 से अधिक गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम की क्षेत्र के लोगों ने ही नहीं बल्कि आसपास के मौजूद लोगों ने भी इसकी सराहना की। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, घंटाघर सुतर खाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बाजपेई, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, विवेक खरे,राजा शुक्ला अनिल मिश्रा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *