पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा थाना कर्नलगंज का औचक निरीक्षण
दिनांक 03.01.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा थाना कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अभिलेखीय कार्यों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन, जनसुनवाई की गुणवत्ता, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं अनुशासित व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
