*अहिरवां चौकी क्षेत्र में नाबालिग पर जानलेवा हमला*
अहिरवां चौकी क्षेत्र अंतर्गत चकेरी पार्क के पास स्थित एक परचून की दुकान पर क्रिकेट की गेंद बदलने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार *नरेंद्र गुप्ता* तथा उसके भाई *धर्मेंद्र गुप्ता* ने एक 17 वर्षीय किशोर *तन्मय शुक्ला* पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में किशोर के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसका सिर फट गया।
घटना की सूचना पर चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल किशोर को काशीराम अस्पताल में भर्ती कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़ित किशोर दुकानदारों का नाम पहले नहीं जानता था।
इस मामले में उल्लेखनीय है कि आरोपी *धर्मेंद्र गुप्ता* स्वयं को “तीसरी आंख चैनल” का संपादक भी बताते हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की गंभीर और निंदनीय घटना को अंजाम देना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक और पत्रकारिता मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
व्यापारी द्वारा की गई इस आपराधिक हरकत के चलते संबंधित दुकानदारों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ताकि इस प्रकार के असामाजिक तत्व पूरे व्यापारी समाज की छवि को धूमिल न कर सकें। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।
